महिला समूहों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल – नपा अध्यक्ष सिन्हा
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – बीते गुरुवार को जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर में साहेब जी कैन्टीन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उपस्थित होकर समूह की बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, श्रीमती ललिता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाजजन शामिल हुए। यह कैन्टीन न केवल आम नागरिकों को भोजन की सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि महिला समूहों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल भी बनेगी।