प्रधानमंत्री मोदी की मां देश की मां और गरीब कर्मचारी हितेंद्र की मां के सम्मान का क्या-छविंद्र कर्मा

दैनिक मूक पत्रिका दंतेवाड़ा – जगदलपुर गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी के साथ राज्य की भाजपा सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप द्वारा की गई अमर्यादित हरकत की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। मंत्री ने न केवल कर्मचारी को मां-बहन की गालियां दी बल्कि उसके साथ मारपीट भी की, जो बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।भाजपा मंत्री की इस सनकी हरकत से दंतेवाड़ा कांग्रेसजनों ने आज राजीव भवन के समक्ष में मंत्री का पुतला दहन और नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया जहां कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा-झटी भी हुई।

जिला महामंत्री व प्रवक्ता विमल सलाम ने कहा कि यह घटना भाजपा की असली मानसिकता को उजागर करती है, जहां जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों को भी अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है।यह घटना भाजपा नेताओं के चरित्र और उनकी हकीकत को उजागर करती है। जनसेवक कहलाने वाले मंत्री का यह आचरण जनता के सेवक के बजाय दबंगई और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है। पीसीसी सयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप द्वारा गेस्ट हाउस के गरीब कर्मचारी हितेंद्र और उसकी मां का अपमान करना न केवल अमानवीय है, बल्कि हमारे सामाजिक मूल्यों पर भी गहरी चोट है।प्रधानमंत्री मोदी जी बार-बार “मां” को देश की मां बताते हैं, परंतु सवाल यह है कि गरीब कर्मचारी हितेंद्र की मां के सम्मान का क्या? क्या मां का सम्मान केवल भाषणों तक ही सीमित है और धरातल पर भाजपा मंत्री आमजन की माताओं का अपमान करेंगे?कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि भाजपा को अपने इस शौकीन मंत्री की हरकत का जवाब देना होगा। जनता जानना चाहती है कि आखिर गरीब की मां और बहन का अपमान करने वाले मंत्री पर कार्रवाई कब होगी।।इस दौरान जिला सचिव आकश विश्वास ,ब्लॉक अध्यक्ष गीदम अनिल कर्मा, सुमित्रा शोरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा , सत्यभान जादोन ,पार्षद एन नागराज ,इंद्रा ठाकुर,जयप्रकाश नाग, जितेंद्र कश्यप, उमेश कश्यप ,संदीप राठौर , गायेंद्र सिंह, शेलेन्द्र यादव ,अरुण सोनानी ,उमेश राणा, आयुष यादव , शेखर मंडावी, वसीम खान ,अर्जुन ताती ,पी राहुल, कुनाल तोपो ,निखिल तोपो, सूरज यादव , राकेश सोनानी ,अंकुर वासुदेव, उमेश , अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि

  1. इस अमर्यादित कृत्य के लिए मंत्री तुरंत माफी मांगे।
  2. पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन FIR दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करे।
  3. मुख्यमंत्री इस मामले पर संज्ञान लेकर मंत्री को बर्खास्त करें।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *