दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर –
जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में रविवार रात माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान छुटवाई गांव के रहने वाले कवासी जोगा (55 वर्ष) और बड़ा तर्रेम के मंगलू कुरसम (50 वर्ष) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस वारदात को 4 से 5 अज्ञात माओवादियों ने मिलकर अंजाम दिया। थाना तर्रेम पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना की तस्दीक की जा रही है। विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद साझा की जाएगी।
बीजापुर जिले में पिछले 25 दिनों में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों,2 छात्रों एवं 2 शिक्षादूतों सहित 10 लोगों की हत्या की है।

नक्सली बेटे ने किया था सरेंडर

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुरसाम मंगलू के बेटे नंदू ने सरेंडर किया था। नंदू घर पर मौजूद नहीं था। आशंका है कि उसकी हत्या करने माओवादी आए थे। वो नहीं मिला तो पिता कुरसाम मंगलू की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने अतिरिक्त बल भेजकर इलाके में गश्त तेज कर दिया है।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *