दैनिक मूक पत्रिका दंतेवाड़ा – भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने कहा की पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष गीदम साक्षी रविश सुराना के कार्यकाल एवं अध्यक्ष निधि की जांच हो तो बहुत सारे चौकाने वाले तथ्य उजागर होंगे | ग्राम पंचायत पनेडा रोड पर स्थित स्टेडियम के समीप पार्क का निर्माण पूर्व गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किया गया जिसमे 1 करोड़ से अधिक लागत राशि स्वीकृत की गयी जो जांच का विषय है | गुप्ता ने यह बात तब कही जब पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष गीदम साक्षी रविश सुराना ने गीदम बी एम् ओ डॉ देवेंद्र प्रताप की नियुक्ति पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की नियुक्ति के पीछे भाजपा खरीदी बिक्री के कार्य एवं पूर्व में किये गये कार्यों का भुगतान करवाना चाहती है | भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना के कार्यकाल व उनके निधि में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है साथ ही पूर्व बी एम् ओ के कार्यकाल में उनके ही पति द्वारा संचालित साई समिति को राशन व भोजन का कार्य मिला जिसमे जमकर भ्रष्टाचार किया गया है, इन सभी मामलों की जांच की मांग वे जिला प्रशासन से करेंगे | गुप्ता ने कहा की भ्रष्टाचार की बात अब इसलिए साक्षी सुराना कर रही है क्योंकि नए बी एम् ओ की नियुक्ति से उन्हें डर है की कही पुराने मामले उजागर न हो जाये, गुप्ता ने कहा की स्वास्थ्य सुवधाएं बेहद ही संवेदनशील मुद्दा है और भाजपा सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु लगातार कार्य कर रही है , कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में स्वास्थ्य सुवधाएं खुद वेंटीलेटर पर थी ,बी एम् ओ की नियुक्ति शासन द्वारा की गयी है नियुक्ति के पश्चात अगर उनकी कार्यशैली गलत होती है तो चाहे जो भी हो उस पर कार्यवाही की जाएगी,पूर्व बी एम् ओ की शिकायत भी लगातार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया गया अब उनके रिटायरमेंट के पश्चात ही नये बी एम् ओ की नियुक्ति हुई है | गीदम अस्पताल में व्यवस्था सुधारने का कार्य भाजपा सरकार आने के बाद हुआ,तब नगर पंचायत अध्यक्ष रही साक्षी सुराना ने सुधारने का प्रयास नहीं किया, गुप्ता ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना को स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीती न करने की नसीहत दी है |
