दैनिक मूक पत्रिका रायपुर – राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर द्वारा आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी बीते सोमवार को वृंदावन हॉल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शहर और प्रदेश के अनेक साहित्यकारों , कवियों और साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को यादगार बना दिया। काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की गई मनोरम रचनाओं ने श्रोताओं को गहन साहित्यिक रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ उपस्थित रहे , जबकि अध्यक्षता का दायित्व डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’ ने निभाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. माधुरी दड़सेना ‘मुदिता’ और साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. के. तिवारी मंचासीन रहे। उनके उद्बोधन और प्रेरक विचारों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसी काव्य गोष्ठियां साहित्य के प्रति ना केवल नई पीढ़ी में रुचि जगाती है , बल्कि सृजनशीलता को भी प्रोत्साहन देती है। इस अवसर पर राजीव लोचन साहित्य संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संस्था ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में साहित्य को समृद्ध बनाने , पठन-पाठन व लेखन को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों को और गति दी जायेगी। नवगठित कार्यकारिणी में रामेश्वर शर्मा , मुरारीलाल साव और डॉ. राजेन्द्र पाटकर ‘स्नेहिल’ को संरक्षक के रूप में दायित्व सौंपा गया है। संस्था की कमान अध्यक्ष के रूप में ऋषि साव के हाथों में सौंपी गई है। संयोजक का दायित्व राजेश चौहान को मिला है , जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती सुमन शर्मा बाजपेयी निभायेंगी। महिला अध्यक्ष के रूप में आ. कल्याणी तिवारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजाराम रसिक और आ. मीता अग्रवाल को स्थान दिया गया है। सचिव पद का दायित्व डॉ. इन्द्रदेव यदु और आ. मंजूषा अग्रवाल को सौंपा गया है। सह सचिव के रूप में मन्नुलाल यदु , निवेदिता वर्मा और मेघा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार सचिव के रूप में यशवंत यदु ‘यश’ और रामचंद्र श्रीवास्तव कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुषमा प्रेम पटेल को दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. भारती अग्रवाल , राजेश नामदेव , अनिल रॉय भारत , रघुनाथ देशमुख और राज निषाद संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने संस्था की नई कार्यकारिणी को शुभकामनायें देते हुये विश्वास जताया कि संस्था साहित्य की उन्नति और संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *