दैनिक मूक पत्रिका सूरजपुर/भटगांव – भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत भटगांव निवासी अशोक सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के साथ ही गृही क्षेत्र सहित पूरे जिले में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया है।

अशोक सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वे भटगांव मंडल पदाधिकारी रह चुके हैं और बाद में जिला मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीते विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता और रणनीति से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी मतों से बढ़त मिली थी।

नियुक्ति के बाद जब अशोक सिंह पहली बार अपने गृही क्षेत्र भटगांव पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और आतिशबाजी के बीच जगह-जगह अभिनंदन समारोह आयोजित हुए। ग्रामीणों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।

इस अवसर पर अशोक सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना उनका प्रथम दायित्व होगा। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी को आगे ले जाने में वे सदैव सक्रिय रहेंगे।

जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोगों का कहना है कि अशोक सिंह के अनुभव और सक्रियता से पार्टी को आने वाले चुनावों में बड़ा लाभ मिलेगा।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *