दैनिक मूक पत्रिक रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं एक से दो क्षेत्रों में गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रहा।
मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है तथा यह 5।8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी 5. भाग से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर उड़ीसा तक स्थित है तथा यह 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय आंध्रप्रदेश से दूर तथा दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर शहर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के आसार है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *