दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर/आशीष पदमवार-
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच की अधिकारी नम्रता चौबे ने सोमवार को जिला पंचायत, बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पूर्व महासमुंद जिले के सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ थीं।वे मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले की निवासी हैं।