शादी का झांसा दे विधवा महिला से करता रहा इश्कबाजी

दैनिक मूक पत्रिका कांकेर नगर में कांग्रेस के एक युवा पार्षद पर शादी का झांसा देकर अपने ही वार्ड की एक विधवा महिला से शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सार्वजनिक होते ही नगर में चर्चाओं का राजनैतिक बाजार गर्म होने लगा और कांग्रेस के इस युवा चेहरे की छवि पर गहरा धक्का लगा सकता है।

सूत्रों से मिल रही अनुसार, कांग्रेस के एक युवा पार्षद और विधवा महिला के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विधवा महिला ने जब पार्षद से विवाह की बात कही तो पार्षद ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। आखिरकार, जब पार्षद ने विवाह से साफ इंकार कर दिया, तो आहत महिला ने मोहल्ले में हंगामा खड़ा कर पार्षद की करतूत को सबके सामने उजागर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने पार्षद पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवा पार्षद की हालत खराब हो गई और वह लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। बताया जा रहा है कि पार्षद ने विवाद को रफा-दफा करने के लिए वार्ड के ही एक बुजुर्ग महिला कांग्रेसी नेत्री के पैरों में गिरकर माफी मांग मामले को रफा दफा करवाने की मिन्नते की है

जानकारी के अनुसार, विधवा महिला ने पुलिस थाने में पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर पार्षद भी अपने बचाव में महिला पर जबरन फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देने की तैयारी में बताया जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण ने कांग्रेस संगठन और नगर की राजनीति में हलचल मचा दी है। आने वाले वक्त में विपक्षी दल इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में शायद पीछे ना रहे।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस जांच में सच्चाई किसके पक्ष में सामने आती है। क्या यह मामला वास्तव में विधवा महिला के साथ छल का है या फिर सियासी साजिश का हिस्सा ? फिलहाल नगरवासियों की नजरें पुलिस की निष्पक्ष कार्यवाही पर टिकी हैं।

By MOOK PATRIKA

MOOKPATRIKA.COM" लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव, अनुभव, अद्वितीय अनोखा और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मिडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ "MOOKPATRIKA.COM" का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *