कांकेर। चेतन्य संस्था ने कांकेर जिले में अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर बरदेभाटा स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की स्टेट हेड सुधा कडाओ ने संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल

सुधा कडव ने बताया कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए महिलाओं को बाँस (सपादे) से बने उत्पादों और वनोपज आधारित सामानों को तैयार करने और उनकी पैकेजिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया है। इन उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के लिए संस्था सरकार व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। इन प्रयासों से जिले की अनेक महिलाएँ आज आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और उन्हें प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है।

पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संस्था ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सुधा कडव ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक जिले में हजारों पौधे लगाए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में जागरूक करने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

विलुप्त हो रही प्रजातियों और बीजों का संरक्षण

भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सुधा कडाओ ने कहा कि संस्था अब ऐसे स्थानीय पौधे, सब्जियों और पारंपरिक बीजों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देगी, जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। इस पहल से न केवल कृषि की विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियाँ भी इनसे लाभान्वित हो सकेंगी।

जिला पंचायत में विशेष आयोजन आज

संस्था ने जानकारी दी कि कल जिला पंचायत कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संस्था के अब तक के कार्यों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही वे महिलाएँ भी मंच साझा करेंगी जिन्हें संस्था की योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभ मिला है। उनकी सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी।कांकेर। चेतन्य संस्था ने कांकेर जिले में अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर बरदेभाटा स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की स्टेट हेड सुधा कडाओ ने संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *