कांकेर। विघ्नहर्ता गणेश जयंती पर पैराडाइज स्कूल में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित पैराडाइज स्कूल में विघ्नहर्ता एकदंत भगवान श्री गणेश की जयंती गणेश चतुर्थी के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चित्रकला, मूर्तिकला एवं स्तुति गायन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 250 बच्चों ने भाग लेकर गणेश भगवान के गुण—बुद्धिमानी, मातृभक्ति, लोककल्याण, वीरता तथा सहज-सरल स्वभाव को आत्मसात करने का संकल्प लिया और समाज को भी इन गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी।
चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता
गणेश चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता में नैतिक घोष, देवराज, सिद्धांत साहू, आसमा खान, अदिति भास्कर, गुंजन नेताम, शर्मिष्ठा दास, गरिमा मंडावी, रिमझिम मूर्ति, डॉली मरकाम, परिधि सोनी, लिसा सलाम, तेजस्वी देवांगन, विविका कोर्राम, अंशिका आदि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें उर्वशी भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणेश मेकिंग प्रतियोगिता
कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए हाउसवार गणेश मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आदिया झा, याशिका तुरकर, मानवी हिड़कों, यशस्वी पोर्ते, काव्या साहू, टेसू मंडावी, दिव्यांश, शेखर उइके, कुशाल, यश, शाशांक, मिसबाह, रोसिता कोर्राम, शगुन, नव्या, भूमिका, समृद्धि ठाकुर, मान्या तिवारी, डेमन यादव, लक्ष्य सिन्हा, देवांश जायसवाल, नमन नागवानी, झारना सिन्हा, आशि सिंह, सिम्मी सिन्हा, गीतिका शोरी, प्रतिभा नेताम, कानिका मरकाम, अनमोल रजक, वंश जायसवाल, तनवीर घोष, सौम्या सिन्हा, खुशी जुर्री, अदिति नेताम, ट्विंकल नेताम, सुनिधि नेताम, कोहिना कांगे, नमन, पाखी शर्मा, तेजसी जैन, वासनी साहू, फारगुन कौर, नौशिन फातिमा, खोमेश कुंजाम, याशिका मीना, प्रेरणा यादव, सौम्या कोडोपी, लिपि बोरकर, सेजल मंडावी, गौतमी सेगर, पिहू हिरदानी, दृष्टि, शुभ गोस्वामी, उज्जवल साहू, कुनाल सिन्हा, ओमप्रकाश कृष्ण, अनुकल कोडोपी, काव्यांशु मरकाम, मयंक साहू, वासिब खान, वैभव सिंह ठाकुर, कुसुम यादव, पीयूषा भास्कर, हिमाश्री सिन्हा, अजमत हुसैन खान, तेजश कावड़े, ऐजल आंदन, समीर ध्रुव, गौरव रजक, कुनाल साहू, वैभव देवदास, दानेश्वर, हितेश नायक, धनंजय पटेल, आरव यादव, सानिध्य सिंह, योगिता खेलन, जागृति सोरी, हबीबा रिजवी, पूनम भोई, अर्चना हिरामी, करूणावासिनी, निहारिका नेताम, भाव्या बिस्वाल, आफिया फातिमा, नागेंद्र, लक्ष्मण, आदर्श ठाकुर, आरव कुमार, खोमेश मंडावी, अंश, भूमिका ठाकुर, चंचल नाग, अंश शर्मा, सनाया मेश्राम, चैताली मरकाम, काव्यांश, दिशा सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में रेड हाउस ने प्रथम तथा येलो हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विशेष आकर्षण
प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने माता पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश एवं माँ दुर्गा के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।